📰 मुख्य समाचार (Live Running Feed)
-
✍️ रिपोर्टर/लेखक: MAHBOOB ALAM📍 Kishanganj, Bihar
कोचाधामन के चोपड़ा बखारी चौक NH-327E पर भीषण सड़क हादसा, साइकिल सवार युवक को कार ने कुचला; आक्रोशित लोगों ने की सडक जाम
17 Sep 2026, 01:07 AM
चोपड़ा बखारी चौक NH-327E- पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत; मचा कोहराम
किशनगंज /कोचाधामन
किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखण्ड अंतर्गत माराडांगा के समीप चोपड़ा बखारी चौक स्थित NH - 327E (National Highway) पर बुधवार 16 सितम्बर को लगभग 4 से 5 बजे के बिच एक बेहद भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में कोहराम मच गया है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक खानका टोला, वीरपुर का रहने वाला था। वह किसी रिश्तेदार के यहाँ जनाजे (मिट्टी देने) में शामिल होने गया था। जब वह वहां से लौट रहा था, तभी एनएच क्रॉसिंग पार करने के दौरान तेज गति से आ रही एक ब्रेजा कार (Brezza Car) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद युवक कार के नीचे फंस गया। आरोप है कि कार चालक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए रुकने के बजाय क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं और युवक को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों का फूटा गुस्सा
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सैकड़ों स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। और NH - 327E को जाम कर दिया जाम होने से सड़क पर दोनों तरफ से गाड़ियों कि लम्बी कतार लग लगई सडक पूरी तरह घंटो जाम रहा ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपनी बाते रखी
सभी ने इस दर्दनाक हादसे की कड़ी निंदा की और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। स्थानीय नेताओं और जनता ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखी हैं:
- मृतक के परिवार को उचित मुआवजा: सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दे।
- चोपड़ा बखारी चौक पर अंडरपास (Underpass) या ओवरब्रिज का निर्माण: स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौक पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और अंडरपास न होने के कारण लोगों की जान जा रही है। इसके लिए पहले भी मांग की जा चुकी है।
- 24x7 पुलिस बल की तैनाती: एनएच पर तेज रफ्तार गाड़ियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाए।
- कठोर कार्रवाई: फरार कार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।
बार-बार हो रहे हादसों से लोगों में रोष
स्थानीय लोगों का कहना है कि चोपड़ा बखारी चौक के समीप एनएच 327 इ पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं और कई हंसते-खेलते परिवार उजड़ चुके हैं। प्रशासन की अनदेखी और चौक पर अंडरपास का निर्माण न होना इन हादसों का मुख्य कारण बन रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
घटना के बाढ़ घटना स्थल पर पहुंचे प्रशासन ने ग्रामीणों कि बात सुनी और आरोपी पर करी कार्रवाई करने का अस्वासन दिया