📰 मुख्य समाचार (Live Running Feed)
-
✍️ रिपोर्टर/लेखक: MAHBOOB ALAM📍 Jamui, Bihar
Jamui News: वायरल वीडियो मामले में Jamui Police की बड़ी कार्रवाई, S.I.T. गठित, 3 आरोपी गिरफ्तार, POCSO Act के तहत FIR दर्ज
23 Sep 2026, 12:23 AM
Jamui Viral Video Case: नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार के मामले में जमुई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, S.I.T. गठित और 3 आरोपी गिरफ्तार
जमुई/पटना: बिहार के जमुई जिले से एक अत्यंत संवेदनशील और निंदनीय मामला सामने आया है
. जिले के अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा और उसके मित्र के साथ छेड़खानी तथा अभद्र व्यवहार किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था . इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए जमुई जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तत्काल प्रभाव से सख्त और त्वरित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है . मामला दर्ज और धाराओं का विवरण (FIR Details)
इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जमुई थाने में त्वरित रूप से कानूनी शिकंजा कसा गया है
: थौना कांड संख्या: जमुई थाना कांड सं०- 428/26
दिनांक: 21.09.2026
दर्ज धाराएं: B.N.S. की धारा 74, 76, 3(5) एवं POCSO Act (पॉक्सो एक्ट) की धारा 08/12 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है
.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर S.I.T. का गठन
मामले की नज़ाकत और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) जमुई, श्री विश्वजीत दयाल के कड़े निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है
. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुश्री दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एक विशेष S.I.T. (Special Investigation Team) टीम बनाई गई है
. यह विशेष टीम लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है
.
वर्तमान स्थिति और पुलिस की कार्रवाई (Current Status)
आरोपियों की पहचान: पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर ली है
. गिरफ्तारी: त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
. अन्य की तलाश जारी: बाकी अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस द्वारा अग्रेतर (आगे की) कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है
. वीडियो टेक-डाउन कार्रवाई: इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे इस आपत्तिजनक वीडियो को हटवाने (Tek Down) के लिए भी साइबर सेल द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
.
जमुई पुलिस का संदेश: "जमुई पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर..."
असामाजिक तत्वों और महिलाओं/नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।