📰 मुख्य समाचार (Live Running Feed)
-
✍️ रिपोर्टर/लेखक: MAHBOOB ALAM📍 New Delhi, Delhi
Birth Certificate Online 2026:जन्म प्रमाण पत्र के नए नियम लागू , अब दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं मोबाइल से घर बैठे बनाएं जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र जानिए नया तरीका और डायरेक्ट लिंक
02 Oct 2026, 09:11 PM
Birth Certificate Online 2026: अब घर बैठे मोबाइल से बनाएं बच्चों का जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, नहीं काटने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, जानिए पूरा प्रोसेस
नई दिल्ली : यदि आपके घर में भी छोटे-छोटे बच्चे हैं और आप उनका जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) बनवाना चाहते हैं, तो अब आपको किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की या किसी बिचौलिए को पैसे देने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. भारत सरकार के नए और आधिकारिक पोर्टल के जरिए अब आम नागरिक बहुत ही आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ही अपने बच्चे का जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बना सकते हैं.
पहले बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए नगर निगम, पंचायत कार्यालय या रजिस्ट्रार ऑफिस के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब डिजिटल इंडिया के तहत इस पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इस नए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें, फॉर्म कैसे भरें और घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें।
CRS Birth Registration Portal: मुख्य हाइलाइट्स
विवरण (Overview) जानकारी (Details) योजना / सेवा ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण (Online Birth Registration) किसके लिए है? भारत के सभी नागरिकों के नवजात बच्चों के लिए आवेदन का माध्यम ऑनलाइन (मोबाइल या लैपटॉप के जरिए) आधिकारिक पोर्टल crsorgi.gov.in(सीआरएस रजिस्ट्रेशन पोर्टल)मुख्य लाभ बिना किसी रिश्वत या दफ्तर के चक्कर के फ्री/आसान घर बैठे रजिस्ट्रेशन जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने या फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
अस्पताल का जन्म प्रमाण पत्र (Discharge Slip / Hospital Birth Certificate): बच्चे के जन्म के समय अस्पताल द्वारा दिया गया पत्र।
माता-पिता का आधार कार्ड (Aadhaar Card of Parents)
माता-पिता का विवाह प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
पता का प्रमाण (Address Proof): राशन कार्ड, बिजली बिल या वोटर आईडी।
मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो और ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए चालू हो)।
मोबाइल से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया (Step-by-Step Guide)
आप नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
चरण 1: पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें (General Public Signup)
सबसे पहले अपने मोबाइल के गूगल क्रोम ब्राउज़र में जाएं और आधिकारिक वेबसाइट
crsorgi.gov.in पर जाएं (गूगल पर 'CRS Registration' सर्च करके भी पहले लिंक पर क्लिक कर सकते हैं).भारत सरकार का यह ऑफिशियल पोर्टल ओपन होने के बाद, होमपेज पर दिए गए रोटेशन/एरो (Arrow) के सिंबल पर क्लिक करें.
इसके बाद आपके सामने तीन विकल्प आएंगे—जिसमें से आपको 'General Public Signup' (सामान्य नागरिक) वाले विकल्प पर क्लिक करना है. (ध्यान दें: दूसरा ऑप्शन सरकारी कर्मचारियों के लिए होता है).
आपके सामने 5 चरणों (Steps) में एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई सभी सामान्य जानकारी को अच्छे से भर लेना है.
फॉर्म भरकर जैसे ही आप 'Next' बटन पर क्लिक करेंगे, आपका यूजर आईडी (User ID) और पासवर्ड सफलतापूर्वक जनरेट हो जाएगा.
चरण 2: पोर्टल पर लॉगिन करें
यूजर आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद, पोर्टल के होमपेज पर नीचे दिए गए 'Login' ऑप्शन पर क्लिक करें.
अपना यूजरनेम, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें.
लॉगिन करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन-टाइम पासवर्ड) आएगा. उस ओटीपी को दर्ज करके वेरीफाई करें और फाइनल लॉगिन करें.
चरण 3: 'Report Birth' फॉर्म भरें
सफलतापूर्वक लॉगिन होने के बाद, स्क्रीन पर दिए गए तीन लाइनों वाले एरो (Menu Icon) पर क्लिक करें.
इसके बाद 'Birth' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
फिर 'Report Birth' वाले विकल्प पर क्लिक करें.
अब आपके सामने जन्म प्रमाण पत्र का मुख्य फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें निम्नलिखित विवरण ध्यानपूर्वक भरने हैं:
बच्चे की जन्म तिथि (Date of Birth): बच्चे की जन्म तारीख सही-सही भरें और सुरक्षा के लिए उसे दोबारा री-कंफर्म करें.
लिंग (Gender): मेल (Male) या फीमेल (Female) चुनें.
बच्चे का नाम: यदि नाम रखा गया है तो नाम दर्ज करें.
माता-पिता का विवरण: पिता का पूरा नाम और माता का पूरा नाम सही स्पेलिंग के साथ भरें.
पत्ता (Address Details): अपना जिला (District), उप-जिला (Sub-District), गांव/शहर, और पिन कोड (PIN Code) सही-सही भरें.
चरण 4: फॉर्म सबमिट करें और सर्टिफिकेट डाउनलोड करें
सभी डिटेल्स अच्छी तरह जांचने के बाद नीचे दिए गए 'Next' बटन पर क्लिक करें और अंत में 'Submit' कर दें.
फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक पावती रसीद (Acknowledgement Slip) मिल जाएगी।
कुछ दिनों की प्रक्रिया और संबंधित रजिस्ट्रार द्वारा वेरीफाई होने के बाद, आप इसी पोर्टल से अपना डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.
विशेष नोट: यदि फॉर्म भरने या प्रक्रिया के दौरान आपको किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या परेशानी आती है, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बेझिझक पूछ सकते हैं, आपकी पूरी सहायता की जाएगी!
महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक (Important Links)
जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आधिकारिक पोर्टल (CRS Portal):
Click Here to Open CRS Portal (crsorgi.gov.in) भारत सरकार नागरिक पंजीकरण प्रणाली:
Official Government Website
कुछ और देखे ......
👉बेरोजगार युवाओं के लिए बिहार सरकार का बड़ा तोहफा: किशनगंज में लगेगा महा जॉब फेयर, हाथो-हाथ मिलेगा ऑफर लेटर !
👉BPSC TRE 4.0 Self Declaration Form Out: STET 2026 अभ्यर्थियों के लिए स्व-घोषणा पत्र जारी, यहाँ से करें डाउनलोड !
👉बिहार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! TRE-4 के तहत 32,388 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कक्षा-वार रिक्तियां और पूरी डिटेल !
👉बिहार मदरसा बोर्ड: फौकानिया-मौलवी परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी
- -: IMPORTANT NOTICE :-ऐसी सभी जानकारी तथा letest job updates,अपने आस - पास के लोकल न्यूज एवं देश विदेश के सभी खबरों की Notification पाने के लिएNotification को 👉 Allow करें
एवं
पेज को आवश्य 👉Follow करें
हमारे वेबसाईट के यूजर बने मेनू पर क्लिक करे और अभी करे :- 👉 Click करे
हमारे वेबसाईट के लिए अधिकृत रिपोर्टर का रेजिस्ट्रैशन जारी है अभी करें और खुद को दें एक अलग बेहतर पहचान :- 👉 Click करे
Thank you Visit again with new news
Public News Express