RBI ने सरकारी एवं गैर-सरकारी बैंक खातों और लॉकर्स के लिए जारी किया नया निर्देश जानिए आम लोगों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, क्या है नये निर्देश
भारतीय रिजर्व बैंक(RBI ) ने देश के सभी बैंक खाता धारकों और सुरक्षित जमलोकर सेफ्टी प्रोजेक्ट लॉकर्स का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी गाइडलाइंस जारी की है आरबीआई के जारी किया गया यह निर्देश आम लोगों के लिए बहुत ही अहम है इस खबर में हम आरबीआई के नए गाइडलाइंस पर चर्चा कर रहे हैं और आम खाता धारकों को इससे काफी फायदे हैं
बताते चलें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के सभी बैंक खाता धारकों और सुरक्षित जमा लॉकर सेफ डिपॉजिट लॉकर्स का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी गाइडलाइंस जारी की है अक्सर लोग बैंक खातों में नॉमिनी जोड़ने या बदलने की प्रक्रिया को नजरअंदाज कर देते हैं जिससे भविष्य में उनके परिजनों को कानूनी औपचारिकताओं और पैसों के लेनदेन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
आरबीआई के जन जागरूकता अभियान 'RBI Kehta hai' के तहत यह स्पष्ट किया गया है की नामांकन (Nomination) प्रक्रिया कितनी जरूरी है और अब बैंक खातों व लॉकर्स में नॉमिनी जोड़ने के नियमों को कितना आसान और लचीला बना दिया गया है | आइये इस नए नियम, इसके फायदे, नॉमिनी जोड़ने के तरीका और पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं
बैंक खाते और लॉकर्स में नॉमिनी से जुड़े नए नियम ( ki highlights of RBI guidelines )
आरबीआई के नए प्रावधानों के अनुसार, खाता धारकों को अब नॉमिनी जोड़ने के मामले में पहले से कहीं अधिक विकल्प और स्वतंत्रता दी गई है
1. बैंक खताओं के लिए नॉमिनी का नया विकल्प :
• अब खाताधारक अपने बैंक खाते में एक साथ अधिकतम 4 नॉमिनी शामिल कर सकते हैं इसके साथ ही, खाताधारक यह भी तय कर सकते हैं की किस नॉमिनी को कुल राशि का कितना हिस्सा (percentage share)मिलेगा
• इसके अलावा, खाताधारक चाहे तो क्रमिक रूप से (Sequential ) अधिकतम 4 नॉमिनी शामिल कर सकते हैं और उनके प्राथमिकता का क्रम (Priority Order) भी निर्धारित कर सकते हैं( यानी पहले कौन, उसके बाद कौन )।
2. सेफ डिपॉजिट लॉकर्स के लिए नियम :
• बैंक में सुरक्षित लाकर रखने वाले ग्राहक भी अब क्रमिक रूप से अधिकतम 4 नॉमिनी तक जोड़ सकते हैं ताकि लाकर के संचालन और सामान की सुरक्षा को लेकर भविष्य में कोई विवाद ना हो।
बैंक खाते में नॉमिनी होना क्यों जरूरी है? ( What are the benefits?)
कई लोग यह सोचते हैं कि बैंक खाते में नॉमिनी जोड़ना सिर्फ एक औपचारिकता है, लेकिन असल जीवन में यह कृषि सुरक्षा कवच से कम नहीं है। इसके लिए निम्नलिखित बड़े फायदे हैं :
• आसानी से फंड सेटलमेंट : खाताधारक के किसी अप्रिय स्थिति या मृत्यु के बाद परिजनों को बैंक खाते में जमा राशि निकालने के लिए कोर्ट के चक्कर या लंबे कानूनी दाव पेंच में नहीं फंसना पड़ता है नॉमिनी होने पर बैंक आसानी से प्रक्रिया पूरी कर लेता है
• पारदर्शिता और सुरक्षा : यदि आप एक से अधिक नॉमिनी जोड़ते हैं और उनका हिस्सा तय कर देते हैं तो परिवार के सदस्यों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर भविष्य में कोई मनमुटाव या विवाद नहीं होता
• दावों का त्वरित निपटान : नामांकन प्रक्रिया पूरी होने से बैंक का काम आसान हो जाता है और वैध उत्तराधिकारी तक पैसा या लॉकर का सामान बहुत कम समय में सुरक्षित पहुंच जाता है
नॉमिनी कैसे दर्ज अपडेट करें? ( How to add her update Nominee )
खाता धारक अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से नॉमिनी जोड़ सकते हैं या अपडेट कर सकते हैं:
1. ऑनलाइन माध्यम (Online Method )
• अपने बैंक के आधिकारिक मोबाइल बैंकिंग एप ( mobile banking app ) यार नेट बैंकिंग( net banking) पोर्टल पर लॉगिन करें।
• service request या Profile Setting में जाकर online Nomination के विकल्प को चुने।
• नए नॉमिनी का नाम पता जन्म तिथि खाताधारक के साथ रिश्ता और उसका हिस्सा (Share ) दर्ज करें।
• रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP को दर्ज करके अनुरोध को सबमिट कर दें।
2. ऑफलाइन माध्यम (Offline Method ) :
• आप अपनी उस बैंक शाखा में जा सकते हैं जहां आपका खाता है
• बैंक से Nomination Form (Form DA1, DA2 या संबंधित फार्म ) प्राप्त करें।
• फार्म में सभी जरूरी डिटेल्स भरकर और अपने हस्ताक्षर करके बैंक में जमा कर दें बैंक द्वारा सत्यापन के बाद आपका नॉमिनी अपडेट कर दिया जाएगा
महत्वपूर्ण सलाह : कल का इंतजार ना करें। यदि आपने अभी तक अपने बैंक खाते या लॉकर में नॉमिनी नहीं जोड़ा है या पुराने नॉमिनी को अपडेट करना चाहते हैं तो बिना किसी देरी के इस तुरंत पूरा करें।
और यह जानकारी अपने सहयोगी दोस्तों और रिश्तेदारों को जरूर भेजें ताकि हर व्यक्ति अपने खाते में नॉमिनी से संबंधित सुधार कर सके।
आधिकारिक लिंक और अधिक जानकारी ( Official Portal Link )
इस विषय पर अधिक और विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आप रिजर्व बैंक आफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं :